ट्रेन की चपेट में आने से स्नातक की एक छात्रा की मौत

Ads

ट्रेन की चपेट में आने से स्नातक की एक छात्रा की मौत

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 08:04 PM IST

देवरिया (उप्र), पांच मार्च (भाषा) देवरिया जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से स्नातक की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृत छात्रा की पहचान पूर्वा मोहल्ला निवासी कल्पना चौहान (22) के रूप में हुई है जो गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए कर रही थी और होली पर घर आई थी।

कोतवाली थाने के प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि कल्पना बृहस्पतिवार को किसी काम से घर से निकली थी और एक ढाबे के पास रेलवे पटरी पार कर रही थीं, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राय ने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार