रायपुर। Huma Qureshi In FICCI FLO Program छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में FICCI FLO रायपुर चैप्टर के परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स वर्टिकल के तत्वावधान में एक खास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी शामिल हुई। कार्यक्रम के जरिए वर्टिकल की प्रमुख ईशा गोयल और सह-प्रमुख ऐश्वर्या गोयल ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत की।
Huma Qureshi In FICCI FLO Program मर्सिडीज-बेंज और गोयल टीएमटी के सहयोग के आयोजित इस संवाद सत्र में 100 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया और अभिनेत्री के अनुभवों और विचारों को सुना। संवाद सत्र के दौरान हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि नए कलाकारों के लिए इस क्षेत्र में पहचान बनाना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने सपनों का पीछा करने, निरंतर सीखते रहने और असफलताओं से घबराए बिना आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके अनुभवों और विचारों ने उपस्थित महिलाओं एवं युवा प्रतिभाओं को काफी प्रेरित किया।
सबसे खास बात यह है कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ के अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाली 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग की 70 बालिकाओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और रचनात्मक क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रेरित करना था। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सीखने, प्रेरणा प्राप्त करने और मार्गदर्शन हासिल करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। आयोजकों ने इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के सशक्त बनाने और अगली पीढ़ी को परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में सार्थक करियर बनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।