अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन युवकों की मौत

Ads

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 27, 2024 / 07:28 PM IST,
    Updated On - April 27, 2024 / 07:28 PM IST

बिजनौर (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) जिले के नगीना मार्ग पर शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

नगीना थाना प्रभारी हमबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नगीना मार्ग पर सत्तावाला गांव के पास रम्पुरा नहर की पुलिया पर अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि गौरव (20) और प्रिंस (22) की मौके पर ही मौत हो गई तथा वंश (20) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि थाना बढ़ापुर के नौमी मोहल्ला निवासी तीनों युवक नगीना देहात के नेमपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

भाषा सं जफर पवनेश नेत्रपाल

नेत्रपाल