Kushinagar Crime News: घर पर सो रही मां-बेटी के साथ अज्ञात आदमी ने किया कांड, युवती की हुई मौत, मां का गंभीर हालत में इलाज जारी
Kushinagar Crime News: अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर, सो रहीं मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया जिससे युवती की मौत हो गई।
Kushinagar Crime News/ image source: galbally parker
- कुशीनगर जिले में अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर, सो रहीं मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया।
- इस वारदात में युवती की मौत हो गई है।
- युवती की मां का गंभीर हालत में इलाज जारी है।
Kushinagar Crime News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरवन के टोला इमिलिया में अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर, सो रहीं मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया जिससे युवती की मौत हो गई जबकि उसकी मां झुलस गई।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उप महानिरीक्षक एस चिनप्पा, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, काजल (23) की शुक्रवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, (Kushinagar Crime News) जबकि उसकी मां लीलावती देवी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, गुरूवार की रात प्रभुनाथ यादव घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी लीलावती देवी (58) और सबसे छोटी बेटी काजल (23) अंदर कमरे में सोई हुई थीं। आधी रात के बाद कोई अज्ञात हमलावर छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुआ और सो रही मां-बेटी पर तेजाब उड़ेल दिया। चीख-पुकार सुनकर प्रभुनाथ अंदर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। (Kushinagar Crime News) आनन-फानन में दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Kushinagar Crime News: प्रभुनाथ यादव पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत थे और करीब छह माह पहले ही वहां से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे थे। (Kushinagar Crime News) पुलिस इस जघन्य वारदात के कारणों और हमलावर की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Jabalpur Police Action News : गांजा तस्करों के साथ साठगांठ कर पुलिसकर्मी कर रहे थे ऐसा काम! अब IG ने लिया ये बड़ा एक्शन
- Vrindavan Boat Live Video: मौत से पहले का Live वीडियो.. श्रद्धालु जप रहे थे ‘राधे-राधे’ और फिर.. अब तक 10 के मौत की खबर..
- UP Crime News: पति की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदी पत्नी, 22 दिन के नवजात की भी हुई मौत, किसकी गलती के कारण खत्म हुआ पूरा परिवार, जानें यहां

Facebook


