Haridwar Kanwar Yatra Video | Photo Credit: AI
हरिद्वार: Haridwar Kanwar Yatra Video सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। साथ ही कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) भी शुरू हो चुकी है। (Haridwar Kanwar Yatra News) वहीं दूसरी ओर अब कांवड़ियों की ओर से तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तराखंड के हरिद्वार में एक कार ने कांवड़ यात्रियों (Kanwar Yatra) को साइड मार दी। (Haridwar Viral Video) जिससे कांवड़ खंडित हो गई। जिसके बाद कांवड़ियों में आक्रोश देखने को मिला। गुस्साएं कांवड़ियों ने कार सवार यात्रियों के साथ मारपीट की और कार में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kanwar Yatra Latest News मिली जानकारी के अनुसार, मामला मैंगलोर में अब्दुल कलाम चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार जिले में कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को एक कार की साइड लग गई। कार जैसे ही अब्दुल कलाम चौक के पास फ्लाईओवर से कुछ आगे बढ़ी तो सड़क पर जा रहे कांवड़ यात्रियों को साइड लग गई। जिससे कांवड़ियों में आक्रोश बढ़ गया। गुस्साए कांवड़ियों ने पहले कार चालक को जमकर पीटा।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को किसी तरह से बचा लिया। मैंगलोर पुलिस का कहना है कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। चालक को बचाकर कोतवाली ले आया गया। साथ ही कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। कांवड़ यात्रियों के लिए गंगाजल की व्यवस्था करने के बाद उनको आगे रवाना किया जाएगा।
उत्तराखंड – हरिद्वार जिले में कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को एक कार की साइड लग गई. गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस की मौजूदगी में कार सवारों से मारपीट की और डंडों से कार में जमकर तोड़फोड़ कर डाली. यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ.
तोड़ी गई हरियाणा की कार भी कांवड़ लेकर आ रहे दूसरे… pic.twitter.com/6rbTgYDPZ4
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 1, 2026