उप्र: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में 250 लोगों ने हेमा मालिनी के भजन का आनंद लिया
उप्र: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में 250 लोगों ने हेमा मालिनी के भजन का आनंद लिया
मथुरा, 21 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह के उद्घाटन से पूर्व शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के भजन का आनंद लिया।
मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा कि इस प्रेक्षागृह में 1,000 लोगों के बैठने की क्षमता है हेमा मालिनी के गायन “चल रे मन वृंदावन” से मंत्रमुग्ध दर्शकों ने उनसे और एक गीत गाने का अनुरोध किया।
हेमा मालिनी के “मैं कृष्ण गुण गाऊं” गीत से पूरा हॉल भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब गया।
प्रेक्षागृह के उद्घाटन से पूर्व आज यहां ध्वनि एवं प्रकाश प्रणालियों की जांच की गई।
उत्तर प्रदेश जल निगम के कार्यकारी अभियंता कपिल सिंह ने कहा कि प्रेक्षागृह लगभग तैयार है और विभिन्न मानकों पर जांच की गई है।
यह परिसर 42.15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें एक प्रेक्षागृह, एक ओपन एयर थिएटर, धर्मशाला आदि हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रेक्षागृह में प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इससे इस क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि शनिवार को यहां गीता शोध संस्थान और रासलीला अकादमी द्वारा एक रासलीला का भी आयोजन किया गया।
भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


