उप्र : लापता बच्चे का शव तालाब से मिला

Ads

उप्र : लापता बच्चे का शव तालाब से मिला

  •  
  • Publish Date - September 20, 2021 / 05:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 20 सितंबर (भाषा) जिले में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए दो साल के बच्चे का शव एक तालाब से मिला है।

पुलिस ने बताया कि बच्चा देबाई थाना क्षेत्र के बिलोना छाप बांगर गांव से रविवार को लापता हुआ था।

उन्होंने बताया कि बच्चे का पता नहीं चलने पर उसके रिश्तेदार ने रविवार की शाम गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था ।

पुलिस ने बताया कि सोमवार अल-सुबह बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।

भाषा अर्पणा उमा

उमा