उप्र: भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार

Ads

उप्र: भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 04:02 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 04:02 PM IST

संभल, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दूसरे समुदाय के युवक से प्यार करने पर एक युवक ने अपनी ही बहन की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को सूचना देकर अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को जाने आलम (25) नाम के युवक ने सूचना दी कि उसने अपनी बहन रूप जहां (21) की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच में पता चला कि रूप जहां का किसी लड़के से प्रेम सम्बन्ध था, जिस कारण उसके भाई ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

वहीं मृतका के पिता ने कहा, “उसके बेटे जाने आलम ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। रूप जहां दूसरे समुदाय के एक लड़के शिवम सैनी से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी।”

पुलिस के मुताबिक, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र