उप्र: मंत्रिमंडल ने 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
उप्र: मंत्रिमंडल ने 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
लखनऊ, 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बयान के मुताबिक, योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए आधुनिक टैबलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बयान में बताया गया कि वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
बयान के अनुसार, योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास समेत विभिन्न शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अध्ययनरत पात्र युवाओं को नि:शुल्क टैबलेट दिए जाएंगे।
भाषा सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


