Uttar Pradesh Government News: ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ेगा गाय का संरक्षण, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश के हर जिले में स्थापित होंगे गौ आधारित उद्योग
Uttar Pradesh Government News: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक प्रमुख गौ-आधारित उद्योग विकसित करेगी।
Uttar Pradesh Government News|| Image- IBC24 News File
- उत्तर प्रदेश सरकार गाय के संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए लिया बड़ा फैसला।
- उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रमुख गौ-आधारित उद्योग विकसित होगा।
- उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने राज्यभर की गौशालाओं की क्षमताओं का आकलन पूरा कर लिया है।
Uttar Pradesh Government News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार गाय के संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले में एक प्रमुख गौ-आधारित उद्योग विकसित करेगी। मंगलवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
गौ-आधारित उद्योग विकसित करने की हो रही तैयारी
बयान में कहा गया है, “उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने राज्यभर की गौशालाओं की क्षमताओं का आकलन पूरा कर लिया है। (Uttar Pradesh Government News) इसके आधार पर एक जिला-एक नवाचार मॉडल के तहत प्रत्येक जिले में एक प्रमुख गौ-आधारित उद्योग विकसित करने की तैयारी की जा रही है।”
प्रत्येक जिले के लिए तैयार किए जा रहे अलग-अलग नवाचार मॉडल
Uttar Pradesh Government News: बयान के अनुसार इस योजना का उद्देश्य केवल गौ संरक्षण नहीं है, बल्कि गौशालाओं को उत्पादन, रोजगार, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण उद्यमिता के केंद्रों के रूप में विकसित करना भी है। बयान में कहा गया है कि इसके लिए राज्य की गौशालाओं में उपलब्ध भूमि, पशुधन की संख्या, जल संसाधन, पंचगव्य इकाइयों तथा स्थानीय बाजारों की संभावनाओं का विस्तृत आकलन किया गया है। (Uttar Pradesh Government News) उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि निरीक्षण और अध्ययन के बाद प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग नवाचार मॉडल तैयार किए जा रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Agar Malwa Police FIR Order: कोर्ट के आदेश से महकमें में हड़कंप.. इस जिले के 90 पुलिसकर्मी और अफसरों पर FIR, एसपी बोले, ‘जाँच में करेंगे पूरा सहयोग’.. जानें क्या है मामला
- Damoh Love Jihad Case : पहचान छुपाकर मंदिर में रचाई शादी, भीड़ ने दबोचा तो बदल गए सुर बोला-छोड़ दूंगा अपना मजहब, वायरल हुआ वीडियो
- Anushka Sen Hot Pic: इस एक्ट्रेस ने बैकलेस ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बोल्ड तस्वीरें

Facebook


