Agar Malwa Police FIR Order: कोर्ट के आदेश महकमें में हड़कंप.. इस जिले के 90 पुलिसकर्मी और अफसरों पर FIR, एसपी बोले, ‘जाँच में करेंगे पूरा सहयोग’.. जानें क्या है मामला

Agar Malwa Police FIR Order Rajasthan Court News: राजस्थान कोर्ट के आदेश पर अगर मालवा के 96 पुलिसकर्मियों पर FIR, एसपी ने जांच में सहयोग का भरोसा दिया।

Agar Malwa Police FIR Order: कोर्ट के आदेश महकमें में हड़कंप.. इस जिले के 90 पुलिसकर्मी और अफसरों पर FIR, एसपी बोले, ‘जाँच में करेंगे पूरा सहयोग’.. जानें क्या है मामला

Agar Malwa Police FIR Order Rajasthan Court News || Image- Symbolic News File

Modified Date: June 16, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: June 16, 2026 8:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान कोर्ट के आदेश पर 96 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज।
  • मामला जनवरी की एनडीपीएस कार्रवाई से जुड़ा बताया गया।
  • अगर मालवा एसपी ने जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

आगर-मालवा: राजस्थान की एक अदालत के आदेश के बाद मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के छह नामजद पुलिस अधिकारियों और 90 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। (Agar Malwa Police FIR Order Rajasthan Court News) इस मामले में आगर-मालवा पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिलीप कुमार सोनी ने कहा है कि राजस्थान पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राजस्थान में दर्ज हुई FIR

राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग थाने में सोमवार को मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई राजस्थान की अदालत के आदेश के बाद की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जनवरी की एनडीपीएस कार्रवाई से जुड़ा है मामला

आगर-मालवा एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि यह मामला जनवरी महीने में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उस कार्रवाई के संबंध में अगर मालवा पुलिस पहले ही अदालत में चालान पेश कर चुकी है और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। (Agar Malwa Police FIR Order Rajasthan Court News) जानकारी के अनुसार, झालावाड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) द्वारा अदालत में प्रस्तुत रिपोर्ट में अगर मालवा पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अगर मालवा पुलिस राजस्थान पुलिस को हर संभव सहयोग देगी।

इन्हें भी पढ़ें:

चीन और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर हुई ‘व्यापक बातचीत’

रबड़, पॉलिमर से बने फुटवियर क्षेत्र की एमएसई को गुणवत्ता नियंत्रण में मोहलत मिली

दुबई: अमेरिकी हमले का शिकार हुए जहाज के बचाए गए 21 चालक दल सदस्यों से मिले भारतीय राजदूत

मध्यप्रदेश देश में परमाणु ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर: अधिकारी

भाजपा नेता ने अभिषेक बनर्जी पर मिट्टी की अवैध खुदाई में संलिप्त होने का आरोप लगाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown