UP Dulha Dulhan News: जयमाला के बाद अचानक बदल गया माहौल, मंडप में ही मच गई अफरा-तफरी, मामला जान पुलिस के भी उड़े होश

UP Dulha Dulhan News: जयमाला के बाद अचानक बदल गया माहौल, मंडप में ही मच गई अफरा-तफरी, मामला जान पुलिस के भी उड़े होश

UP Dulha Dulhan News: जयमाला के बाद अचानक बदल गया माहौल, मंडप में ही मच गई अफरा-तफरी, मामला जान पुलिस के भी उड़े होश

UP Dulha Dulhan News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 27, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: May 27, 2026 2:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने शादी से इनकार
  • मंडप पर ही लिया फैसला
  • दोनों पक्षों में मचा हंगामा

झांसी: UP Dulha Dulhan News शादी को लेकर युवाओं में हमेशा खास उत्साह देखने को मिलता है। दूल्हा हो या दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि किसी वजह से दुल्हन बीच मंडप पर शादी से इनकार कर देती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है, जहां दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। (Bride Refuses Marriage) जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया।

Jhansi Wedding News मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मधुबन गार्डन का है। बताया जा रहा है कि झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र बारात पहुंची थी। (Wedding News) दुल्हन पक्ष के लोगों ने जोर शोर से बारात का स्वागत किया। यहां तक कि जयमाला की रस्म भी हो गई। इसी बीच जयमाला के तुरंत बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने अचानक और रुपयों की मांग शुरू कर दी। जब लड़की वालों ने मांग पूरी करने से मना कर दिया तो हंगामा शुरू हो गया। (Marriage Ceremony Dispute)

देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता और भाई के साथ हाथापाई कर कुर्सियां चलाईं। यह देखकर गार्डन में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मेहमानों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो चुका था।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने में बुलाया, जहां दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।