उप्र : कौशांबी में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या

Ads

उप्र : कौशांबी में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 08:11 PM IST

कौशांबी, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में घर के बाहर बरामदे में सो रही एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है, जहां लखपतिया देवी (75) सोमवार की रात प्रतिदिन की तरह घर के बाहर बरामदे में सोई हुई थी और आज सुबह परिजनों ने उसे मृत पाया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि मृतका के गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या करने की आशंका है।

उन्होंने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत