अवैध रूप से ले जाया जा रहा 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Ads

अवैध रूप से ले जाया जा रहा 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 01:21 AM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 01:21 AM IST

कौशांबी (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज इकाई की संयुक्त टीम ने सोमवार को अवैध रूप से ले जाया जा रहा एक क्विंटल गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जनकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलने पर कोखराज क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की प्रयागराज इकाई की संयुक्त टीम ने एक कार की तलाशी ली और उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को राहुल कुमार और अयान को पकड़कर कार के अंदर से 50 लाख रुपए कीमत का एक क्विंटल गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि वे बरामद गांजा फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति के कहने पर उड़ीसा से ला रहे थे।

प्रजापत ने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन