उप्र: पंचायत भवन में फंदे से लटका हुआ मिला सहायिका का शव

उप्र: पंचायत भवन में फंदे से लटका हुआ मिला सहायिका का शव

उप्र: पंचायत भवन में फंदे से लटका हुआ मिला सहायिका का शव
Modified Date: April 22, 2026 / 11:19 pm IST
Published Date: April 22, 2026 11:19 pm IST

सुलतानपुर, 22 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार दोपहर पंचायत भवन में एक सहायिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि वैदहा गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात 27 वर्षीय रीता देवी का शव पंचायत भवन परिसर में ही फंदे से लटका हुआ मिला।

चतुर्वेदी ने बताया कि रीता देवी कुछ समय से तनाव में थी हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि रीता देवी जनवरी से अपने मायके में रह रही थी और बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका भाई उसे कुछ कागजात देने आया था, तब वह जीवित थीं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जब ढाई बजे तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने बेटे शेषराम को भेजा, जिसने रीता को कमरे में पंखे पर फंदे से लटका हुआ पाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में