UP News: शादी से पहले होने वाली दुल्हन ने उठाया ये खौफनाक कदम, पूरे परिवार में मचा कोहराम, मामला जानकर उड़े पुलिस के भी होश

Ads

UP News: शादी से पहले होने वाली दुल्हन ने उठाया ये खौफनाक कदम, पूरे परिवार में मचा कोहराम, मामला जानकर उड़े पुलिस के भी होश

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 10:07 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 10:17 PM IST

UP News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शादी से एक दिन पहले युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की
  • परिजनों ने दहेज मांगने और शादी तोड़ने का आरोप लगाया
  • पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और धमकी भरे संदेशों की बात सामने आई

कौशांबी: UP News कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में एक युवती ने अपनी शादी के एक दिन पहले कथित रूप से जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के जवाहरगंज गांव के रहने वाले फूलचंद की बेटी सिंपल (23) की मंगलवार को बारात आनी थी, लेकिन उससे ऐन पहले दुल्हन की आत्महत्या से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार ने बताया कि गोंडा जिले में सिपाही के पद पर तैनात अनिल और सिंपल की सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

UP Kaushambi News मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगेतर अनिल ने शादी से पहले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए शादी तोड़ दी और इसी वजह से उनकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, कुमार ने बताया कि अनिल को पता लगा था कि उसकी होने वाली पत्नी सिंपल के अंकित नामक व्यक्ति से संबंध हैं जिसके बाद अनिल ने जब सिंपल से इस बारे में पूछा, तो उसने इसकी पुष्टि कर दी और इस बात को लेकर अनिल ने शादी तोड़ दी।

उन्होंने बताया कि सिंपल का कथित प्रेमी अंकित पिछले कई दिनों से अनिल को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर और फोन करके धमका रहा था और दावा कर रहा था कि उसका सिंपल से पिछले छह साल से प्रेम प्रसंग है इसलिये अनिल उससे शादी ना करे। कुमार ने बताया कि अनिल ने अंकित से अपने दावे के समर्थन में सुबूत मांगे थे और बाद में उसने अंकित के खिलाफ गत रविवार को मुकदमा भी दर्ज कराया था।

सूत्रों ने बताया कि इसी बीच, सिंपल ने सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात को घर में रखी चूहेमार दवा खा ली जिसके बाद परिजन उसे गम्भीर हालत में प्रयागराज के एस.आर.एन. अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े:-

युवती ने आत्महत्या क्यों की?

परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ने दहेज की मांग कर शादी तोड़ दी, जबकि पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और धमकी भरे संदेशों की बात सामने आई।

मृतका का नाम और उम्र क्या थी?

मृतका का नाम सिंपल था और उसकी उम्र 23 वर्ष थी।

मंगेतर अनिल का पेशा क्या है?

अनिल गोंडा जिले में सिपाही के पद पर तैनात है।

शीर्ष 5 समाचार