UP Kushinagar News: ईंट भट्ठे पर हुआ भयानक हादसा, गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ से काम करने गए थे मजदुर

UP Kushinagar News: कुशीनगर जिले में ईट भट्ठे पर मिट्टी निकालने से हुए गड्ढे में भरे पानी में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

UP Kushinagar News: ईंट भट्ठे पर हुआ भयानक हादसा, गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ से काम करने गए थे मजदुर

UP Kushinagar News/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: May 9, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:19 pm IST

UP Kushinagar News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईट भट्ठे पर मिट्टी निकालने से हुए गड्ढे में भरे पानी में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक चार बच्चे खेलते हुए गड्ढे में गिर गए थे जिनमें से एक बच्ची किसी तरह बाहर निकलने में सफल रही और परिजनों को सूचना दी। उसके बताया कि मौके पर पहुंचे परिजनों ने सभी बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए। (UP Kushinagar News) जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के मजदूरों के हैं मृतक बच्चे

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे दीनापट्टी गांव स्थित ईट उद्योग भट्टे पर छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवार मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते हैं और वहीं रहते हैं। उसने बताया कि सुबह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी पंचु का बेटा अभय (3वर्ष), (UP Kushinagar News) जांजीबार चांपा निवासी लखन की बेटी अनन्या (7), बिलासपुर के रहने वाले सुखन की बेटी अनुष्का (ढाई वर्ष) और स्वीटी (8) साथ खेल रही थीं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक खेलते-खेलते ईट बनाने के लिए निकाले गए मिट्टी से बने गड्ढे के समीप पहुंच गए। जहां गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। एक बच्चा गिरा तो बचाने के लिए चारों बच्चे उसे बचाने के लिए उसमें कूद गए। तीन की डूबने से मौत हो गई जबकि स्वीटी किसी तरह बाहर निकलने में सफल हुई और उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। (UP Kushinagar News) कसया के थानाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.