उप्र: हाथरस में जमीन को लेकर विवाद में व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

उप्र: हाथरस में जमीन को लेकर विवाद में व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

उप्र: हाथरस में जमीन को लेकर विवाद में व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या
Modified Date: March 20, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: March 20, 2026 10:34 pm IST

हाथरस, 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस में जमीन को लेकर विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, सीकुर गांव के वीरेंद्र सिंह ने निधन से पूर्व अपने तीन बेटों रवेंद्र, भीमसेन और पूरन में से भीमसेन के नाम करीब 30 बीघा जमीन की वसीयत कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि इस बात को लेकर रवेंद्र और पूरन का भीमसेन से मनमुटाव था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर भीमसेन अपनी बेटी वर्षा के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था कि तभी पूरन सिंह व उसका बेटा और रवेंद्र वहां पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि खेत पर पहुंचने के बाद तीनों लोगों ने भीमसेन को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी तथा बीच बचाव करने पर उन्होंने वर्षा की भी पिटाई की।

पुलिस के मुताबिक, सिर में डंडा लगने से भीमसेन गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गांव के लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले तीनों वहां से भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाल अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि हत्या में शामिल भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं राजेंद्र रवि कांत जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में