उप्र: रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या

उप्र: रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या

उप्र: रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: February 5, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: February 5, 2026 7:25 pm IST

हाथरस, पांच फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अलीगढ़-आगरा मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने बृहस्पतिवार को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के समदपुर गांव का निवासी अखिलेश चौधरी (28) दोपहर को गांव से हाथरस जाने के लिए निकला था।

उन्होंने बताया कि अलीगढ़-आगरा मार्ग पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास कार और मोटरसाइकिल पर सवार कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

अधिकारी ने बताया कि अखिलेश ने अपनी जान बचाने के लिए कार से निकलकर भागने की कोशिश की लेकिन लगातार गोलीबारी के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतक अखिलेश के फुफेरे भाई नितिन ने बताया कि यह वारदात रंजिश को लेकर अंजाम दी गई है सभी हमलावर उसी के गांव के हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में पांच टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में