उप्र: कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की

उप्र: कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की

उप्र: कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की
Modified Date: July 14, 2026 / 04:01 pm IST
Published Date: July 14, 2026 4:01 pm IST

लखनऊ, 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लंबे समय से कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इटौंजा नगर पंचायत के अशोक रोड निवासी अनुराग पांडे (47) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि पांडे ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी और परिजनों के बयानों के अनुसार अनुराग लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहा था और बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।’’

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के शवगृह ले जाया गया।

बयान में बताया गया, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में