उप्र : चंदौली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
उप्र : चंदौली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
चंदौली, चार अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित बल्लीपुर गांव की है, जहां पीड़िता (14) से गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
बलुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरुण प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दो अप्रैल का है। वहीं पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार उनकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के मोबाइल फोन से 45 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच कराने के साथ ही आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
भाषा
सं,आनन्द रवि कांत

Facebook


