उप्र : ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मृत्यु

Ads

उप्र : ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मृत्यु

  •  
  • Publish Date - July 26, 2022 / 10:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

इटावा, 26 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंत नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र स्थित इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला नवल इलाके के पास सोमवार रात दवा लेने जा रहे सुनील कुमार (22) और उनकी पत्नी पूजा (20) की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दंपति की चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सैंफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल