उप्र: कौशांबी में महिला से अभद्रता के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर

Ads

उप्र: कौशांबी में महिला से अभद्रता के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 10:54 AM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 10:54 AM IST

कौशांबी (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद की सूचना मिलने पर दारोगा मिर्जा शमी मौके पर पहुंचा था और उसने वहां एक महिला से कथित तौर पर अभद्रता की थी।

उन्होंने बताया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें दारोगा महिला से अभद्र भाषा में बात करते और उसे निर्वस्त्र करने की धमकी देते सुनाई दे रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंगलवार रात दारोगा मिर्जा शमी को लाइन हाजिर कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी