उप्र : आवारा पशु से हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार पुलिस कर्मी मौत

Ads

उप्र : आवारा पशु से हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार पुलिस कर्मी मौत

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 12:52 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 12:52 PM IST

भदोही (उप्र), 11 अगस्त (भाषा) भदोही जिले में एक आवारा पशु से हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार एक पुलिस कर्मी की मौके पर मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर क्षेत्र) सुमीत त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब 10 बजे उनके कार्यालय में तैनात आरक्षी राज कुमार भारती (34) अपनी मोटरसाइकिल से शहर कोतवाली के मोढ़ क्षेत्र में जा रहे थे तभी अचानक सड़क पर आये एक सांड से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि भारती की मौके पर मौत हो गयी।

त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन में भारती को अंतिम सलामी दी गई और शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जिले मऊ के सिद्ध ऐहलासपुर गांव ले जाया गया।

भाषा सं. सलीम धीरज

धीरज