भदोही (उप्र), छह अगस्त (भाषा) भदोही जिले के एक गांव में पारिवारिक झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को उसके पिता ने सिर पर वार करके घायल कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया इस संबंध में मृतका के चाचा संतोष यादव की तहरीर पर आरोपी राजेश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) समेत अन्य धाराओं में चौरी थाना में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया की चौरी थाना के वेदमन पुर गांव में संतोष यादव की पत्नी रानी यादव लकड़ी लाने के लिए बुधवार देर शाम अपने पुराने घर गई थीं जहां उसका देवर राजेश यादव से विवाद हुआ। इसके बाद राजेश अपनी भाभी को लकड़ी से मारने लगा।
उन्होंने बताया इसी मारपीट में अपनी चाची को बचाने राजेश की बेटी सुषमा यादव (17) आई जहां गुस्से में आकर राजेश यादव ने अपनी ही बेटी के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल सुषमा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
त्यागी ने बताया इस मामले में राजेश यादव को परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं राजेंद्र संतोष
संतोष