उप्र: केजीएमयू की नर्सिंग छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया

Ads

उप्र: केजीएमयू की नर्सिंग छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 06:36 PM IST

लखनऊ, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की नर्सिंग छात्राओं ने मंगलवार को अपनी सहपाठी की डेंगू से मौत को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर केके सिंह ने बताया कि छात्राओं ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

उन्होंने सोमवार को बताया था कि मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि समिति में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके ओझा, डीन प्रोफेसर अमिता पांडेय, वाइस डीन प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रास कुशवाहा और प्रधानाचार्य सुचानाराय भौमिक शामिल हैं।

भाषा अरुणव राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र