एम्बैसी डेवलपमेंट्स ने मुंबई में एक आवासीय टावर एंजल वन के सीएमडी को 711 करोड़ रुपये में बेचा

Ads

एम्बैसी डेवलपमेंट्स ने मुंबई में एक आवासीय टावर एंजल वन के सीएमडी को 711 करोड़ रुपये में बेचा

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 06:28 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी डेवलपमेंट्स ने मुंबई में एक आलीशान आवासीय टावर एंजल वन लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) दिनेश ठक्कर को 711 करोड़ रुपये में बेचने का समझौता किया है। यह देश में आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र के सबसे बड़ी सौदों में से एक है।

इस टावर का कुल आंतरिक भू-क्षेत्र (कारपेट एरिया) 63,000 वर्ग फुट है और यह सौदा एक लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से हुआ है।

मंगलवार को एक नियामकीय सूचना में कंपनी ने बताया कि उसने जुहू में अपने ‘अल्ट्रा-लक्जरी’ परियोजना ‘एम्बैसी टेराज़ा’ में एक पूरा आवासीय टावर बेचने के लिए एंजल वन लिमिटेड (एक प्रमुख स्टॉक ब्रोकिंग फर्म) के संस्थापक, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, दिनेश ठक्कर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने कहा कि यह सौदा देश में एक ही आवासीय इकाई का सबसे बड़ा लेनदेन है।

सात मंज़िला इस टावर का रेरा आंतरिक क्षेत्रफल (कारपेट एरिया) 63,000 वर्ग फुट है और इसकी ‘लेनदेन मूल्य लगभग 711 करोड़ रुपये’ है। कुल बिक्री मूल्य में स्टाम्प शुल्क और जीएसटी शामिल हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय