उप्र: ‘जेन जेड’ पर टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ याचिका स्वीकार

उप्र: ‘जेन जेड’ पर टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ याचिका स्वीकार

उप्र: ‘जेन जेड’ पर टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ याचिका स्वीकार
Modified Date: August 11, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: August 11, 2026 8:14 pm IST

आगरा, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर याचिका स्वीकार कर ली। एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

अधिवक्ता ने बताया कि सांसद/विधायक अदालत में यह याचिका प्रश्न पत्र लीक के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता तथा ‘जेन जेड’ के बारे में रनौत की कथित टिप्पणियों को लेकर दायर की गई थी।

याचिकाकर्ता और अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि जब छात्र प्रश्न पत्र लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब रनौत ने ‘जेन जेड’ और प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के माता-पिता के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

अधिवक्ता ने कहा कि यह याचिका कथित टिप्पणियों के संबंध में दायर की गई थी और अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को होने वाली सुनवाई की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और उस दिन दलीलें सुने जाने की उम्मीद है, जिसके बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

शर्मा ने कहा कि अगर आगरा की अदालत याचिका खारिज कर देती है तो वह पुनरीक्षण याचिका के माध्यम से सत्र अदालत का रुख करेंगे और जरूरत पड़ने पर ‘जेन जेड’ के खिलाफ कथित टिप्पणियों के मामले को उच्चतम न्यायालय तक ले जाएंगे।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में