UP Road Accident: दर्दनाक हादसा, एक झटके में खत्म हो गई 4 लोगों की जिंदगी, कई लोगों की हालत गंभीर

UP Road Accident: दर्दनाक हादसा, एक झटके में खत्म हो गई 4 लोगों की जिंदगी, कई लोगों की हालत गंभीर

UP Road Accident: दर्दनाक हादसा, एक झटके में खत्म हो गई 4 लोगों की जिंदगी, कई लोगों की हालत गंभीर

UP Road Accident || Image- file Image

Modified Date: April 7, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: April 7, 2026 8:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • इटावा और हरदोई में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
  • इटावा में ट्रक की मरम्मत कर रहे दो युवकों को डंपर ने कुचला
  • हरदोई में मेला देखने जा रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

इटावा/हरदोई UP Road Accident उत्तर प्रदेश के इटावा और हरदोई जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इटावा में इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक की मरम्मत कर रहे चालक और परिचालक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ा ट्रक उछल गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद डंपर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

UP Road Accident Today सिविल लाइन थाने के प्रभारी के.के. मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक रोहित (25) और उसके चचेरे भाई नितिन कुमार (19) के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, हरदोई जिले में अतरौली-भटपुर मार्ग पर मेला देखने जा रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन की सूचना पर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चमका मजरा सिकंदरपुर निवासी बाबू (18) और करूणा शंकर उर्फ करन (17) के रूप में हुई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।