उप्र : छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

उप्र : छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

उप्र : छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
Modified Date: July 5, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: July 5, 2026 6:28 pm IST

सोनभद्र (उप्र), पांच जुलाई (भाषा) सोनभद्र जिले में पुलिस ने दो बच्चियों के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोपी शिक्षक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक टीपू सुल्तान (34) को तिलगुड़वा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सुल्तान पर अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली छह और नौ वर्ष की छात्राओं के साथ छेड़खानी और यौन दुर्व्यवहार का आरोप है और इस सिलसिले में उसके खिलाफ गत एक जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि गत शुक्रवार को ग्रामीणों ने उन्हें शिक्षक द्वारा अपने ही स्कूल की पहली और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर पीड़िता और विद्यालय के अन्य बच्चों से पूछताछ की गयी तो प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाये गये।

पांडेय ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गत शुक्रवार को ही निलंबित कर दिया गया था।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में