Barabanki Road Accident: तेज रफ्तार डंपर बनी काल, भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे /image: X
बाराबंकी। Barabanki Road Accident: उत्तरप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां बाराबंकी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर और कार की जोरदार टक्कर (Barabanki Dumper Car Accident) होने से ये हादसा हुआ है। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है।
Barabanki Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी (Barabanki Road Accident) के मसौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां लखनऊ से बहराइच जा रही एक ऑल्टो कार को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। तेज बारिश के बीच हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को CHC बड़ागांव पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला समेत 4 लोगों को मृत घोषित किया, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार लोग लखनऊ के कमता इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार आदर्श नगर, कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर है। (Uttar Pradesh Accident News)
ये भी पढ़ें