UP Viral Video: चोरी करने क्लीनिक में घुसा था युवक, हो गया ये कांड, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

UP Viral Video: चोरी करने क्लीनिक में घुसा था युवक, हो गया ये कांड, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

UP Viral Video: चोरी करने क्लीनिक में घुसा था युवक, हो गया ये कांड, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

UP Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 12, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: April 12, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नाबालिग चोर शटर में फंस गया
  • फायर स्टेशन वैशाली की टीम ने युवक को रेस्क्यू किया
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

गाजियाबाद: UP Viral Video उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक चोर को चोरी करना महंगा पड़ गया। दरअसल, यहां क्लीनिक में एक चोर चोरी करने के नियत से घुसा था, लेकिन क्लीनिक का शटर उसके गर्दन में फंस गया, जिससे वो रात भर शटर और दीवार के बीच फंसा रहा। क्लीनिक के शटर में फंसे चोर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है। घटना की सूचना दोपहर करीब 1:15 बजे फायर स्टेशन वैशाली को प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक क्लीनिक के अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से रेस्क्यू टेंडर को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। अग्निशमन अधिकारी और उनकी टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक युवक क्लीनिक के शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है।

चोरी करने के लिए छत से नीचे उतर रहा था

युवक की पहचान अभिषेक पुत्र गणेश निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक क्लीनिक में घुसने का प्रयास कर रहा था। वह छत के रास्ते नीचे उतर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह शटर और दीवार के बीच फंस गया। इस दौरान उसका गला बुरी तरह जाम हो गया और वह वहीं लटक गया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। सीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोर नाबालिग है। उसकी उम्र करीब 15 वर्ष है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।