UP Viral Video: कपड़े की दुकान में महिलाओं ने की ऐसी हरकत, अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
UP Viral Video: कपड़े की दुकान में महिलाओं ने की ऐसी हरकत, अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
UP Crime News | Photo Credit: IBC24
- वाराणसी में कपड़े की दुकान से महिलाओं द्वारा चोरी का मामला वायरल
- व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
- महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने जांच में सहयोग का आश्वासन दिया
वाराणसी: UP Crime News उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कपड़े खरीदने गई कुछ महिलाओं द्वारा अंडरगारमेंट चुराया गया। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक की तहरीर पर एक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना लाहुराबीर स्थित एक कपड़े दुकान की है। दरअसल, सुदीप सिंह नामक एक व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनके कपड़े के स्टोर से मंगलवार की शाम कुछ कपड़े की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके दुकान पर कुछ महिलाएं आई थी और करीब 10 हजार रुपए का सामान चोरी कर ली। उन्होंने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसमें एक महिला अंडरगारमेंट्स चुराते नजर आ रही हैं।
पुलिस नें दर्ज किया मुकदमा
मामले में तहरीर मिलने के बाद चेतगंज पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। चोरी का आरोप महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के साथ गई महिलाओं पर लगा है।
सुनीता सोनी नें रखा पक्ष
मामले में सुनीता सोनी ने बताया, “मैं मंगलवार की शाम शॉपिंग करने के लिए उसे दुकान में गई हुई थी और इस दौरान मेरे साथ जौनपुर से आई कुछ महिलाएं भी थी जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं कपड़े चुरा रही हैं। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी और वीडियो वायरल होने के बाद मैंने दुकानदार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।”
सुनीता से पुलिस नें किया संपर्क
सुनीता सोनी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी के लिए मुझे थाने से फोन आया था और मैंने उन्हें जांच में सहयोग करने का भरोसा दिया है। मैं व्यापार वर्ग से आती हूं और यदि किसी व्यापारी भाई के साथ इस तरह के कार्य होते हैं, तो मैं पुलिस का इसमें जरूर सहयोग करूंगी।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: बस्तर में बदलती बयार, नक्सलवाद के खात्मे पर कवासी की मुहर, आखिर क्या है उनके बयान के राजनीतिक मायने? देखिए ये वीडियो
- शह मात The Big Debate: आरोप, दलील… वार, सीएम सदन में धुआंधार, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गरमाई सदन की राजनीति
- Vishnu Ka Sushasan: राजिम कुंभ (कल्प) में दिखी परंपरा, पर्यटन और प्रगति की त्रिवेणी, साय सरकार ने मेले को दी नई भव्यता, स्थानीय लोगों को मिला रोजगार

Facebook


