उत्तर प्रदेश : अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश : अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 12:54 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 12:54 AM IST

अलीगढ़ (उप्र), सात मई (भाषा) अवैध देशी हथियारों की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह के 12 सदस्यों को अलीगढ़ क्षेत्र के बाहरी इलाके में एक पुराने किले के खंडहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी राज्यों में अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस ने उनके पास से 10 देशी आग्नेयास्त्रों के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का पता सोशल मीडिया पर प्रसारित एक हथियार सौदे के वीडियो क्लिप की नियमित जांच के दौरान लगाया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच उस दिन हुई गोलीबारी की घटना से भी जुड़ी है, जिसमें कथित तौर पर एक राजनीतिक दल से जुड़े दो समूह आपस में भिड़ गए थे और आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस को संदेह है कि गिरोह ने हिंसा में शामिल समूहों में से एक को हथियार की आपूर्ति की थी।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष