उत्तर प्रदेश: तलाब में नहाने गये तीन बच्चों की डूबने से मौत

Ads

उत्तर प्रदेश: तलाब में नहाने गये तीन बच्चों की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - October 10, 2024 / 08:06 PM IST,
    Updated On - October 10, 2024 / 08:06 PM IST

मिर्जापुर, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुहौवा गांव की यादव बस्ती में हुई।

मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बच्चे दोपहर के समय तालाब में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि मरने वाले बच्चों की उम्र 12, 10 और सात साल है तथा सभी हर्रई इलाके के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र