उप्र : अमेठी में पुलिस हिरासत से फरार हुआ अभियुक्त, पुलिस तलाश में जुटी

उप्र : अमेठी में पुलिस हिरासत से फरार हुआ अभियुक्त, पुलिस तलाश में जुटी

उप्र : अमेठी में पुलिस हिरासत से फरार हुआ अभियुक्त,  पुलिस तलाश में जुटी
Modified Date: February 23, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: February 23, 2026 10:40 pm IST

अमेठी, 23 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गिरफ्तार अभियुक्त चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए ले जाते समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के धनेपुर गांव निवासी सत्यम सिंह को आज भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 (चुनावों में रिश्वतखोरी) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

अदालत में पेश करने से पहले उसको पुलिस की टीम चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी वह पुलिस को चकमा देकर रास्ते से फरार हो गया।

थाना जामो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत से फरार सत्यम सिंह की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में