उत्तरप्रदेश: मानकों के विपरीत मांस दुकानें संचालित करने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई
उत्तरप्रदेश: मानकों के विपरीत मांस दुकानें संचालित करने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई
मेरठ, सात मई (भाषा) मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मानकों के विपरीत मांस की दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस, नगर निगम और खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कानूनी कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट पुलिस, नगर निगम मेरठ, खाद्य एवं रसद विभाग तथा यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।
अभियान के तहत भूमिया के पुल से लिसाड़ी रोड होते हुए नूरनगर की पुलिया तक अवैध अतिक्रमण और मानकों के विपरीत संचालित मीट दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि पांच मई को चलाए गए अभियान में संबंधित दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद पुनः निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकानें संचालित किए जाने पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान नौशाद, शाद और जुनैद नामक दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
भाषा सं जफर आशीष
आशीष

Facebook


