उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
जालौन, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रविवार शाम को खेत में एक पुरुष और एक विवाहित महिला के शव मिले। पुलिस को संदेह है कि दोनों ने अपने प्रेम-प्रसंग के कारण आत्महत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर कालपी थाने के प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ लोहार गांव पहुंचे।
उन्होंने हरियाणा पंजीकरण नंबर वाली एक मोटरसाइकिल जब्त की, जिसके आधार पर शवों की पहचान प्रमोद (35) और पूनम (36) के रूप में हुई।
एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि उनके परिवार हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर में रहते थे।
उन्होंने बताया कि प्रमोद टैक्सी चालक का काम करता था और अक्सर महिला के पति हरिशंकर के घर जाता था। उसके पति ने 27 मार्च को मानेसर पुलिस स्टेशन में पूनम के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि प्रमोद टैक्सी चालक का काम करता था और अक्सर महिला के पति हरिशंकर के घर जाता था। उसके पति ने 27 मार्च को मानेसर पुलिस थाने में पूनम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अधिकारी ने बताया कि प्रमोद की जेब से सल्फा की गोलियों का एक खाली डिब्बा मिला और घटनास्थल से सल्फा पाउडर का एक छोटा पैकेट भी बरामद हुआ। सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा
सं, राजेंद्र रवि कांत

Facebook


