उत्तर प्रदेश: नाले से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव

Ads

उत्तर प्रदेश: नाले से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 11:11 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 11:11 PM IST

गोरखपुर (उप्र), 26 जुलाई (भाषा) गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में रविवार को नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवा गांव में घोग्वा देवी मंदिर के पास तुर्रा नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सुबह कुछ ग्रामीणों ने मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर एक व्यक्ति का शव देखकर उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि शव सड़ने लगा था जिससे पता लगता है कि मौत शायद लगभग 24 घंटे पहले हुई होगी।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि शव किसी दूसरी जगह से बहकर नाले में आया हो सकता है। व्यक्ति के दाहिने हाथ पर ‘उपेंद्र’ नाम का टैटू खुदा था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आसपास के थानों से लापता लोगों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटनावश डूबने का लग रहा है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।

भाषा सं. सलीम आशीष

आशीष