उप्र : कार का टायर फटने से हुआ हादसा, दो लोगों की मौत
उप्र : कार का टायर फटने से हुआ हादसा, दो लोगों की मौत
मऊ (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई (भाषा) मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र में बुधवार को एक कार का टायर फटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने यहां बताया कि झारखंड निवासी मुख्तार और उसके परिवार के कुछ लोग अजमेर शरीफ से जियारत करके अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मऊ के अहिलाद गांव के नजदीक उनकी कार का टायर अचानक फट गया, जिससे हुए हादसे में मुख्तार और सबीना की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं. सलीम शफीक
शफीक

Facebook


