उप्र : मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की

उप्र : मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की

उप्र : मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की
Modified Date: May 29, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: May 29, 2026 1:43 pm IST

लखनऊ, 29 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से हुई भारी तबाही का संज्ञान लेते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की शुक्रवार को अपील की।

यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले में बेतवा नदी के निर्माणाधीन पुल पर हुई दर्दनाक दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बृहस्पतिवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल क्षेत्र में जाकर सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने और राहत राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मुआवजा वितरण, राहत शिविरों, बचाव अभियान और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है ताकि आमजन तक सही और समयबद्ध सूचना पहुंच सके।

भाषा राजेंद्र

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में