उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने आंधी-बारिश जनित हादसों में राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिये

उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने आंधी-बारिश जनित हादसों में राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिये

उप्र: मुख्यमंत्री योगी ने आंधी-बारिश जनित हादसों में राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिये
Modified Date: May 31, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: May 31, 2026 11:30 pm IST

लखनऊ, 31 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले तीन दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं के बीच अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, योगी ने रविवार को कई जिलों में आंधी, बारिश और तूफान की घटना के बाद जिला प्रशासन, राहत आयुक्त कार्यालय तथा संबंधित विभागों को लगातार निगरानी बनाए रखने व किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया और पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि अथवा पशुहानि हुई है, वहां प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि वितरित की जाए।

उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समयबद्ध सहायता पहुंचनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए और जहां भी कृषि क्षति की सूचना मिले, वहां राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर आकलन करे तथा शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराए ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके।

भाषा सलीम

जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में