मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Ads

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 10:14 AM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 10:14 AM IST

लखनऊ, 11 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘महान समाज सुधारक, शोषितों और वंचितों के प्रखर स्वर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

उन्होंने कहा, ‘‘फुले ने हमें सिखाया कि समाज तब आगे बढ़ता है, जब हर व्यक्ति को शिक्षा, सम्मान और अवसर मिलते हैं। उनके संघर्ष ने लाखों लोगों के जीवन में नयी रोशनी जलाई।’’

योगी ने कहा, “आइए, उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए एक समतामूलक और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लें।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा जफर खारी

खारी