BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Bhasha
Published: 01 Oct 2024 | 7:43 pmModified: 01 Oct 2024 | 7:43 pm

(तस्वीर सहित)

लखनऊ, एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वैश्विक स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुये युवाओं तथा खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र भी दिया।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए आज स्मार्ट फोन सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है और यह युवाओं के समय तथा श्रम दोनों को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवा खुद को तैयार करें, उनकी सुविधाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार समुचित माहौल तैयार कर रही है। युवा खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके लिए प्रदेश के शहरों और गांवों में खेल की सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।’’

एक बयान के मुताबिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 14 ओलंपिक और पैरालंपित एथलीट्स को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी खिलाड़ियों को 22.70 करोड़ रुपये की राशि वितरित की।

जिन पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया उनमें प्रवीण कुमार, सुहास एलवाई, अजीत सिंह, प्रीति पाल, सिमरन, ललित उपाध्याय और राज कुमार पाल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रतियोगिता छोटी हो या बड़ी वह खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। आज देश के अंदर खेल का माहौल बदला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए जो नियोजित प्रयास हुए हैं, उसका परिणाम आज सबके सामने है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शुरू किया गया खेलो इंडिया अभियान, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता ने पूरे देश में खेल का माहौल बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि अब विश्वविद्यालय स्तर पर लीग और गांव स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं, जिसने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर खेल को बढ़ावा देने को लेकर किए जा रहे प्रयासों में उत्तर प्रदेश ने कई तरह के कार्यक्रमों को तैयार किया है और हम उस पर आगे बढ़ रह हैं।

योगी ने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश में 84 स्टेडियम, 67 बहुउद्देशीय हॉल, 38 तरणताल, 15 सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम और तीन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक तैयार हैं। इसके अलावा दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 16 छात्रावास, 47 अत्याधुनिक जिम, 20 सिंथेटिक टेनिस कोर्ट और खिलाड़ियों के लिए 19 डॉरमेट्री तैयार की जा चुकी हैं।’’

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘राज्य सरकार प्रदेश के अंदर सभी 57 हजार ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान और ओपन जिम, सभी 826 विकासखंड में मिनी स्टेडियम और सभी जनपदों में स्टेडियम के निर्माण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। ’’

प्रदेश सरकार ने खेलों में देश और राज्य का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाने का निर्णय लिया है। दो खिलाड़ी पुलिस उपाधीक्षक, दो नायब तहसीलदार, एक माल कर अधिकारी और दो खिलाड़ी जिला युवा कल्याण अधिकारी बनेंगे।

भाषा जफर खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

People also search for:UP Players Honoured
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm