उप्र: प्रतापगढ़ में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आत्महत्या की
उप्र: प्रतापगढ़ में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आत्महत्या की
प्रतापगढ़ (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कुंडा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने रविवार रात बताया कि अघिया गांव निवासी मुकेश कुमार सरोज (45) पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य था जो एक कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि उसने रविवार रशाम स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकेश के परिजन का दावा है कि उसने लोगों को धन उधार दिया था, लेकिन वे उसे पैसे वापस नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
भाषा सं आनन्द सिम्मी
सिम्मी

Facebook


