उप्र : कन्नौज में धर्मांतरण के चार आरोपी गिरफ्तार
उप्र : कन्नौज में धर्मांतरण के चार आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज, 27 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने चार अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार 26 अगस्त को गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर नट मुहल्ले की सबीना नागर को अभियुक्तों ने प्रलोभन देकर, भय दिखाकर हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म स्वीकार कराने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने तेराजाकेट अंडरपास से अभियुक्त धर्मेन्द्र, गौवडा प्रसाद, ममता देवी और मंजू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइबल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे दलित समुदाय के लोगों को धन देने और परिवार का भरण-पोषण करने का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं और नहीं मानने पर उन्हें डरा-धमका कर धर्मांतरण कराते हैं।
भाषा
सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत

Facebook


