दिवाली पर खत्म हो गया पूरा परिवार, रात में घर सजा कर सोए, सुबह मिली लाशें

Ads

4 burn alive उत्तर प्रदेश : आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की झुलस कर मौत

  •  
  • Publish Date - November 4, 2021 / 05:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

भदोही (उप्र) चार नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आग लगने की घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई जिसमे तीन लोगों की मौके पर और एक की वाराणसी में ट्रामा सेंटर में अस्पताल में इलाज के दौरान जलने से मौत हुई है।

read more: अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के ढाई महीने बाद बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिह्न बरकरार

भदोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की गोपीगंज थाना के चुड़िहारी मुहाल में असलम अली (75) अपनी पत्नी शकीला बेगम (70) और दो पौत्रियों तास्किया (12) तथा अलवीरा (10) के साथ मकान की तीसरी मंज़िल पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे तीसरी मंज़िल पर आग की तेज़ लपटे निकलता देख लोगों के शोर पर घर में निचली मंजिल में रहने वाले इसी परिवार के सदस्यों ने ऊपर जाने का प्रयास किया पर भीषण आग के कारण कोई ऊपर नहीं जा सका।

read more: खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रमन सिंह

कुमार के मुताबिक बेहद संकरी गली में स्थित मकान के पास दमकल नहीं पहुंचता देख पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई जिसमे काफी वक़्त लगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया की असलम ,शकीला ,तास्किया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अलवीरा को यहां से वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गई।

read more: अनाथ बच्चों के साथ CM शिवराज ने मनाई दिवाली, बोले- मामा के रहते अकेले नहीं हैं बच्चे, सरकार पूरी करेगी जरूरतें

पुलिस के मुताबिक इस तीन मंज़िला मकान में इसी परिवार के लगभग 30 लोग रहते है जिसमे से असलम उनकी पत्नी शकीला तीसरी मंज़िल पर रहते है और घटना के वक़्त उनकी दो पोतियां भी उन्ही के साथ सो रही थीं। उन्होंने बताया चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है।