उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 19 नए मामले आए

Ads

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 19 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - August 22, 2021 / 07:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

लखनऊ, 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 19 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, इस अवधि में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 19 नए मरीजों के सामने आने से राज्य में अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या 17,09,119 हो गई है।वहीं, महामारी से उत्तर प्रदेश में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 22,792 है।

प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 373 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,97,10 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। प्रदेश में अब तक 7,05,76,094 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में संक्रमित कुल 17,09,119 मरीजों में से 16,85,954 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा सलीम धीरज

धीरज