उप्र: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Ads

उप्र: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - October 25, 2025 / 10:03 PM IST,
    Updated On - October 25, 2025 / 10:03 PM IST

चंदौली, 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार शाम तेज रफ्तार एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि धानापुर थानाक्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी 25 वर्षीय विजेन्द्र कुमार व 24 वर्षीय नंदेश कुमार यादव दोनों मोटरसाइकिल से गाजीपुर के जमानिया की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि महुजी तिराहे पर पहुंचने पर सामने से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गंभीर रूप से जख्मी विजेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया जबकि दुर्घटना के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र