उप्र: पोखरे की जाली में लगी आग बुझाते समय एक व्यक्ति की झुलसकर मौत
उप्र: पोखरे की जाली में लगी आग बुझाते समय एक व्यक्ति की झुलसकर मौत
बलिया, 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले स्थित एक गांव में पोखरे की जाली में लगी आग बुझाते समय एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
बांसडीह के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जयशंकर मिश्र ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव में पानी की टंकी के पास खेत में एक शव पड़ा है।
उन्होंन बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शिनाख्त की, जिसमें मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी मुनीराम (55) के रूप में हुई।
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि मुनीराम के खेत में घास जलाने के लिए दवा डालकर आग लगाई गई थी।
उन्होंने बताया कि आग फैलकर खेत के बगल में मछली पालन के पोखरे तक पहुंच गई, जहां लगी जालियों में भी आग लग गयी।
पुलिस ने बताया कि मुनीराम पानी लेकर आग बुझाने पहुंचे लेकिन इसी दौरान गिरकर वह भी आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। भाषा सं आनन्द अमित जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


